HomeHindi Newsकिरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा.. चुनाव में ली थी यह कसम

किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा.. चुनाव में ली थी यह कसम

राजस्थान में मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिलकर इस्तीफा दे दिया है। हालांकि सीएम ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। दरअसल किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के समय कसम खाई थी कि अगर वे अपने क्षेत्र में पार्टी को नहीं जिता पाए तो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। चुनाव में हार के बाद से ही मीडिया में यह सवाल उठता रहा कि आखिर वे कब इस्तीफा देने वाले हैं। इसी दबाव में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

ये बोले किरोड़ी लाल मीणा

अपना इस्तीफा सौंपने पर बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से सक्रिय रूप से काम करने के बावजूद मैं मेरे प्रभाव वाले क्षेत्र में अपनी पार्टी को जिता नहीं सका। हाईकमान ने मुझे कल दिल्ली आने के लिए कहा है। मैं वहां जाऊंगा और उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा। चूंकि मैंने घोषणा की है कि अगर मैं अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला पाऊंगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और मैंने ऐसा कर दिया है। यह मेरा नैतिक कर्तव्य है कि अगर मेरी पार्टी नहीं जीतती है तो मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं सीएम से भी मिला लेकिन उन्होंने मेरा इस्तीफा नामंजूर कर दिया। मुझे किसी पद के लिए कोई शिकायत या उम्मीद नहीं है, न तो सीएम से और न ही संगठन से है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments