HomeHindi NewsEntertainmentसुकुमार के साथ फिल्म करेंगे किंग खान.. गांव की होगी कहानी, बनेंगे...

सुकुमार के साथ फिल्म करेंगे किंग खान.. गांव की होगी कहानी, बनेंगे एंटी-हीरो

शाहरुख खान पुष्पा फेम डायरेक्टर सुकुमार के साथ एक्शन फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान एंटी-हीरो रोल में होंगे, जबकि कहानी गांव की राजनीति पर होगी। बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स-डायरेक्टर्स इन दिनों मिल-जुलकर काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान पहले मणिरत्नम और एटली के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में साउथ इंडियन डायरेक्टर्स के साथ उनकी तीसरी जोड़ी होगी। वे पुष्पा फ्रेंचाइज के सुकुमार के साथ बातचीत कर रहे हैं।

गांव की राजनीति पर एक्शन ड्रामा फिल्म

यह एक गांव की राजनीति पर बनी एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। शाहरुख खान को फिल्म में कच्चे, देहाती और देसी अवतार में दिखाया जाएगा, जो उनके ग्लोबल स्टारडम और चमक-दमक वाली इमेज से ठीक उलट होगा। यह फिल्म ग्रामीण इलाकों में जाति और खास वर्ग के उत्पीडऩ जैसे सामाजिक मुद्दों को उजागर करेगी। हालांकि इस प्रोजेक्ट के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। शाहरुख खान और सुकुमार दोनों ही इस वक्त दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। सुकुमार के पास राम चरण के साथ आरसी 17, पुष्पा 3 : द रैम्पेज और राम चरण के साथ ही एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म पाइपलाइन में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments