More
    HomeHindi NewsEntertainmentकैजिया को 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का ताज, जानें टॉप-5 फाइनलिस्ट और...

    कैजिया को ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का ताज, जानें टॉप-5 फाइनलिस्ट और उनके नाम

    जयपुर (राजस्थान) के जी स्टूडियोज में आयोजित ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का ताज केरल की कैजिया लिज़ मैजो (Kaziah Liz Mejo) ने अपने नाम कर लिया है। 52 प्रतिभागियों के बीच हुई इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के ग्रैंड फिनाले में पूर्व विजेता मनिका विश्वकर्मा ने लिज़ को मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन पहनाया। अब लिज़ नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाली 75वीं ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    कौन हैं विजेता कैजिया लिज़ मैजो?

    केरल की रहने वाली 19 वर्षीय कैजिया लिज़ मैजो एक लॉ स्टूडेंट, मॉडल और प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं। इससे पहले वे ‘मिस यूनिवर्स केरल 2026’ का खिताब जीत चुकी हैं और ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पहली रनर-अप रही थीं। काजिया लिज मेजो की जीत के साथ केरल के लिए भी यह एक खास उपलब्धि मानी जा रही है। लिज का संबंध अलप्पुझा जिले के मावेलिक्कारा से बताया गया है और वह कानून की पढ़ाई कर रही हैं। मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में उनकी यात्रा पहले से ही मजबूत रही है। वह 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जहां उन्होंने प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल का खिताब जीता और राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं।

    टॉप-5 फाइनलिस्ट और उनके राज्य

    फिनाले के अंतिम दौर में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां सभी पांचों सुंदरियों ने 40 सेकेंड के क्लोजिंग रिमार्क राउंड में अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

    स्थितिप्रतिभागी का नामराज्य
    विजेता (Winner)कैजिया लिज़ मैजोकेरल
    1st Runner-Upवैष्णवी गणेशतमिलनाडु
    2nd Runner-Upअनुश्री सातवालेकरगुजरात
    3rd Runner-Upतेजस्विनी श्रीवास्तवमहाराष्ट्र
    4th Runner-Upअनुभा वशिष्ठउत्तराखंड

    सुष्मिता सेन सहित दिग्गजों ने किया जज

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में मनोरंजन और पेजेंट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां जजिंग पैनल का हिस्सा रहीं। इनमें पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, पूर्व ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री सेलिना जेटली, उर्वशी रौतेला तथा फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर समेत अन्य नाम शामिल रहे। अनुभवी जजों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को और खास बना दिया।

    अब काजिया लिज मेजो के सामने अंतरराष्ट्रीय मंच की बड़ी चुनौती है। राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद उनकी तैयारी मिस यूनिवर्स 2026 के लिए शुरू होगी, जहां दुनिया के कई देशों की प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। कानून की पढ़ाई, मॉडलिंग, नृत्य और अंतरराष्ट्रीय पेजेंट अनुभव के साथ लिज भारत की उम्मीदों को वैश्विक मंच पर आगे ले जाने की तैयारी करेंगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments