HomeHindi Newsस्कॉटलैंड के खिलाफ जॉस इंग्लिश ने जमाया शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया...

स्कॉटलैंड के खिलाफ जॉस इंग्लिश ने जमाया शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया विशाल स्कोर

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड की टीम के बीच एडिनबर्ग के मैदान पर दूसरा T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने 49 गेंद में 103 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

पिछले मुकाबले में 80 रनों की शानदार पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं फ्रेजर मेकगर्क 16 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 29 गेंद में 36 रनों की पारी खेली। वहीं टिम डेविड ने 7 गेंदों में 17 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की टीम एक वक्त पर अपने दो विकेट काफी जल्दी गवां चुकी थी। लेकिन उसके बाद जोश इंग्लिश का तूफान इस मुकाबले में देखने मिला। जोश इंग्लिश काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं और एक तरह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया का दूसरा ग्लेन मैक्सवेल भी कहा जा रहा है। क्योंकि उनके खेलने का अंदाज काफी ज्यादा आक्रामक है, और जब वह आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं तो काफी खतरनाक साबित होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments