HomeHindi NewsEntertainmentकेजीएफ 2 के बाद जटाधारा में दिखेंगी रवीना.. सुधीर बाबू की फिल्म...

केजीएफ 2 के बाद जटाधारा में दिखेंगी रवीना.. सुधीर बाबू की फिल्म में है निगेटिव किरदार

90 के दशक में ग्लैमरस रोल में दिखने वाली रवीना टंडन अब अलग-अलग तरह की भूमिका निभाने में जुट गई हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन को केजीएफ 2 के बाद एक और दक्षिण भारतीय फिल्म मिल गइ्र है। इस बार वे सुधीर बाबू के साथ जटाधारा फिल्म में नजर आएंगी। बताया जाता है कि जटाधारा फिल्म एक सुपर नैचुरल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रवीना टंडन निगेटिव किरदार में नजर आने वाली हैं। वैसे केजीएफ चैप्टर-2 में उनका किरदार प्रधानमंत्री का था और वे कानून-व्यवस्था के लिए हीरो को खत्म करने का आर्डर दे देती हैं। हालांकि जटाधारा में उनका किरदात विलेन का होगा।

महाशिवरात्रि पर रिलीज होगी फिल्म

जटाधारा फिल्म को 2025 में महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज किया जाएगा। जटाधारा का अभी पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में सुधीर बाबू दिखाई दिए थे जो हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए हैं और पीछे भगवान शिव दिखाई दे रहे हैं।

प्रेरणा अरोड़ा कर रही निर्माण

इस फिल्म का निर्देशन शिविन नारंग कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया की फिल्म है जिसका निर्माण प्रेरणा अरोड़ा कर रही हैं। वे इससे पहले परी, रूस्तम, पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी सफल फिल्में बना चुकी हैं। बताया जाता है कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम जारी है।

एक और फिल्म आ रही

बॉलीवुड में रवीना टंडन की फिल्म मातृ रिलीज हुई थी, जो कि सोलो फिल्म थी। इसके अलावा अभी रवीना हिंदी फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगी वे। उनकी फिल्म घुड़चढ़ी थी, जो कि रिलीज हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments