HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह,इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह,इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में थोड़ा ही वक्त बाकी रह गया है। लेकिन भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। और भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। हर्षित राणा को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती को भी यशस्वी जयसवाल की जगह टीम में जगह दे दी गई है। यशस्वी जायसवाल को पहले प्रोविजनल स्क्वाड में रखा गया था लेकिन अब उन्हें बाहर कर दिया गया है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम:


रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह,
रवीन्द्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.

आपको बता दें कि चोट के कारण यह दूसरा ICC टूर्नामेंट है, जिसमें बुमराह नहीं खेलेंगे. इससे पहले वे ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले T20 विश्व कप में भी पीठ की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments