HomeSportsBGT Seriesऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड,...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जहीर खान को इस मामले में छोड़ा पीछे

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 30 रन लेकर 5 विकेट हासिल किए हैं और अपनी कप्तानी में एक अलग ही तरह का रिकॉर्ड बना लिया है।

SENA देश के खिलाफ बुमराह ने बनाया यह रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह SENA देश यानी (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेने के मामले में बुमराह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सातवीं बार SENA में पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने दिग्गज कपिल देव की बराबरी की, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में सात बार ऐसा किया था। इस लिस्ट में उन्होंने दिग्गज गेंदबाज जहीर खान (6) को पीछे छोड़ा।

आपको बता दें इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह कप्तानी भी कर रहे हैं। और अपनी कप्तानी में जिस तरह से उन्होंने टीम को चलाया है और खुद लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट रणनीति अपनाई है वह देखने में काफी बेहतरीन लगी है। क्योंकि बुमराह ने खुद जिम्मेदारी उठाई और खुद विकेट हासिल किये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments