HomeSportsBGT Seriesपत्रकार के मीडियम पेसर गेंदबाज कहने पर भड़के जसप्रीत बुमराह,कहा- मैंने 150...

पत्रकार के मीडियम पेसर गेंदबाज कहने पर भड़के जसप्रीत बुमराह,कहा- मैंने 150 की स्पीड से गेंद फेंकी है

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कल से पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। आज पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी मेंपर्थ टेस्ट मैच में बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। और बुमराह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए, वहीं एक सवाल में जसप्रीत बुमराह पत्रकार पर भड़क गए और उन्होंने करारा जवाब पत्रकार को दिया है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकार ने बुमराह को कहा मीडियम पेसर गेंदबाज

दरअसल भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह से पत्रकार ने यह सवाल पूछा कि “आपको एक मीडियम पेसर तेज गेंदबाज के तौर पर कप्तानी करना कैसा लगता है?

जसप्रीत बुमराह ने पत्रकार का जवाब देते हुए कहा कि “मीडियम पेस? यार, 150 KPH डाला हैं मैंने। आप मुझे तेज गेंदबाज़ बोल सकते हो। यहां बुमराह इशारों ही इशारों में सभी को ये बता रहे थे कि वो दुनिया के किसी भी तेज गेंदबाज़ से कम नहीं हैं और वो 150 KPH की स्पीड से बॉलिंग करने वाले तेज गेंदबाज़ हैं।

आपको बता दें अगर पिछले एक डेढ़ साल को देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे हैं। बुमराह ने जब-जब भारत को विकेटों की तलाश रही है बुमराह ने हमेशा टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। और अब एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया में बुमराह ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी अटैक को लीड करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments