HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत...

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत बुमराह, बना सकते हैं यह बड़ा रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर 19 सितंबर से पहले टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम ने एक मजबूत स्क्वाड इस टेस्ट के लिए चुना है जिसमें जसप्रीत बुमराह भी टीम में शामिल किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे सीनियर तेज गेंदबाजों में से एक है और आमतौर पर उन्हें भारत में बेहद कम ही खिलाया जाता है लेकिन बुमराह को चुना गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगर इस मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने वाले भारत के छठे तेज गेंदबाज और कुल दसवें गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए195 मैच की 226 पारियों में 397 विकेट लिए हैं। भारतीय टीम के लिए 400 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव, इशांत शर्मा, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान जैसे खिलाड़ियों का नाम शुमार है और अब इसमें जसप्रीत बुमराह का नाम भी जुड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments