HomeHindi NewsGujarat News12 नई इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का निर्णय लिया.. 100 दिन में लिए...

12 नई इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का निर्णय लिया.. 100 दिन में लिए ये बड़े फैसले : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) में कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में हम एक दूसरे से जो सीखेंगे, वो मानवता की भलाई में काम आएगा। देश के गरीब, दलित, पीडि़त, शोषित, वंचित को भरोसा है कि हमारा तीसरा कार्यकाल उनके गरिमापूर्ण जीवन जीने की गारंटी बनेगा। मोदी ने कहा कि बीते 100 दिनों में भारत में 12 नए इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। 100 दिनों में 15 से ज्यादा नई मेड इन इंडिया सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की गई हैं। भारत आने वाले समय में 31,000 मेगावाट हाइड्रो पावर का उत्पादन करने के लिए काम कर रहा है, जिसके लिए 12,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित किए गए हैं।

ग्रीन फ्यूचर, नेट ज़ीरो की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए ग्रीन फ्यूचर, नेट जीरो कोई फैंसी शब्द नहीं बल्कि भारत की जरूरत है। ये भारत की प्रतिबद्धता है। हम मानवता के उज्ज्वल भविष्य की चिंता करने वाले लोग हैं। आज का भारत आने वाले 1000 साल का आधार तैयार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments