HomeHindi NewsChhattisgarh Newsनीरज चोपड़ा के कीर्तिमान की बराबरी करना मुश्किल.. सीएम नायब सिंह और...

नीरज चोपड़ा के कीर्तिमान की बराबरी करना मुश्किल.. सीएम नायब सिंह और सीएम साय ने दी बधाई

ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतकर कीर्तिमान स्थापित करने वाले नीरज चोपड़ा की हरियाणा के सीएम नायब सिंह और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाई दी है। सीएम नायब सिंह ने उन्हें सुपरस्टार बताया है।

हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित

सीएम नायब सिंह ने कहा कि जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार – गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे। आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। सीएम ने कहा कि लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।

दूसरे ओलंपिक में भी करिश्मा कर दिखाया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारत के नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने अपना शानदार प्रदर्शन कर देशवासियों का दिल जीत लिया। लगातार दूसरे ओलंपिक में उन्होंने मेडल जीतने का करिश्मा कर दिखाया। सीएम ने कहा कि इसके पहले टोकियो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments