HomeHindi Newsइसरो ने भरी सफलता की उड़ान.. 100वां मिशन NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च

इसरो ने भरी सफलता की उड़ान.. 100वां मिशन NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के श्रीहरिकोटा से इसरो ने प्रक्षेपण यान GSLV-F15/NVS-02 के जरिए अपना 100वां मिशन NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च कर दिया है। इसरो ने ट्वीट किया कि मिशन सफल! GSLV-F15/NVS-02 मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। भारत अंतरिक्ष नेविगेशन में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। GSLV-F15/ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि 100वां प्रक्षेपण। श्रीहरिकोटा से 100वें प्रक्षेपण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए इसरो को बधाई। इस रिकॉर्ड उपलब्धि के ऐतिहासिक क्षण में अंतरिक्ष विभाग से जुडऩा सौभाग्य की बात है।

भारत को किया गौरवान्वित

जितेंद्र सिंह ने कहा कि टीम इसरो आपने एक बार फिर GSLV-F15/NVS-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण से भारत को गौरवान्वित किया है। विक्रम साराभाई, सतीश धवन और कुछ अन्य लोगों द्वारा एक छोटी सी शुरुआत से यह एक अद्भुत यात्रा रही है और पीएम मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को अनलॉक करने और यह विश्वास जगाने के बाद कि आकाश की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी छलांग है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments