HomeHindi NewsISI के करीबी मुफ्ती शाह मीर की हत्या.. कुलभूषण जाधव से था...

ISI के करीबी मुफ्ती शाह मीर की हत्या.. कुलभूषण जाधव से था ये कनेक्शन

पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत काफी समय से अशांत है। बलूचिस्तान में आतंकी हमले और टारगेट किलिंग पुलिस और सरकार के लिए चुनौती बन रहे हैं। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों पर बलूचिस्तान में लगातार हमले हुए हैं तो राजनीतिक लोगों को भी निशाना बनाय गया है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तुर्बत में अज्ञात बंदूकधारियों ने मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी है। शाह मीर पर उस समय हमला हुआ, जब वह नमाज पढक़र के बाद मस्जिद से बाहर आ रहा था। तभी हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। शाह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आतंक को बढ़ावा देने के आरोप

शाह पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के मेंबर और सीनियर नेता मौलाना फजलुर्रहमान का करीबी माना जाता था। शाह पर बलूचिस्तान में आतंक को बढ़ावा देने के आरोप थे। वह पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट के तौर पर काम करता था। आईएसआई के एजेंट के तौर पर भारत के नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा कर पाकिस्तान लाने में भी उसका हाथ होने की बात कही गई है। शाह मीर पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। हालांकि दोनों मौकों पर उसकी जान बच गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments