HomeHindi Newsदलीप ट्रॉफी में ईशान किशन ने शतक जड़कर किया कमबैक,आलोचकों को दिया...

दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन ने शतक जड़कर किया कमबैक,आलोचकों को दिया करारा जवाब

इंडिया बी और इंडिया सी की टीम के बीच अनंतपुर के मैदान पर दलीप ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया सी की टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने दमदार कमबैक किया और 111 रनों की शानदार पारी खेल डाली है। ईशान किशन ने अपनी पारी के दौरान 126 गेंद का सामना किया और 14 चौके और तीन छक्के लगाए। इस मुकाबले में रजत पाटीदार ने भी 67 गेंद में 40 रनों की पारी खेली।

चोट की वजह से दलीप ट्रॉफी का पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे ईशान किशन

इंडिया सी की टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोट की वजह से दलीप ट्रॉफी का पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। लेकिन आखिरकार दलीप ट्रॉफी में उन्होंने कमबैक किया और आते साथ ही शतक जड़ दिया। इससे पहले उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट में भी दमदार शतक जड़ा था। इसी के साथ ही ईशान किशन ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है जो यह कहते हैं कि ईशान किशन रन नहीं बना पा रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि ईशान को जहां मौका मिल रहा है वो वहां जाकर रन बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments