HomeHindi Newsआखिरकार लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर लौट ही आये ईशान...

आखिरकार लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर लौट ही आये ईशान किशन

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को लेकर काफी विवाद चल रहा है। ईशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मानसिक थकान का हवाला देते हुए अपना नाम वापस लिया था। उसके बाद कई तरह के विवाद ईशान किशन को लेकर सामने आते रहे। कभी यह कहा गया कि ईशान किशन जानबूझकर कोई भी मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। लेकिन आखिरकार लंबे अरसे बाद ईशान किशन एक T20 टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई दिए।

डीवाई पाटील T20 टूर्नामेंट में ईशान किशन ने की वापसी

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने डीवाई पाटिल T20 टूर्नामेंट में वापसी की लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसी T20 टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या ने भी वापसी की है ऐसे में दोनों खिलाड़ी अब क्रिकेट के मैदान पर लौट गए हैं लेकिन अभी भी अपनी लय तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments