HomeHindi Newsक्या भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद रिटायरमेंट लेने जा रहे...

क्या भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं जेम्स एंडरसन? ये रहा उनका जवाब

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर आ रही है। और फैंस एक बार फिर से जेम्स एंडरसन बनाम विराट कोहली के बीच भिड़ंत देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

इंग्लैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन जब भी कोई टेस्ट सीरीज खेलने जाते हैं तो सभी को लगता है कि हो सकता है जेम्स एंडरसन की यह आखिरी टेस्ट सीरीज हो। लेकिन जेम्स एंडरसन इस बात से सहमत नहीं है। जेम्स एंडरसन ने अभी भी रिटायरमेंट को लेकर उन्होंने कोई भी मन नहीं बनाया है।

जेम्स एंडरसन ने हाल ही में मजाकिया अंदाज में स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम का जिक्र करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। जेम्स एंडरसन ने कहा है कि लोग मुझे यह कहने आएंगे कि आपका बहुत बेहतरीन करियर रहा। मैं उन्हें यह समझाऊंगा की यह मेरे लिए नहीं इस स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए है।

आपको बता दें जेम्स एंडरसन अपनी उम्र के उस पड़ाव में है जहां से कोई भी टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हो सकती है। लेकिन उनकी फिटनेस इतनी शानदार है और उनकी परफॉर्मेंस इतनी बेहतर है कि एंडरसन जब तक खेलना चाह रहे हैं तब तक उन्हें खेलने का मौका मिलता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments