HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारत की अप्रत्याशित हार

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारत की अप्रत्याशित हार

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने करिश्मा करते हुए भारत की टीम को 32 रनों से हरा दिया है। इस तरह से 11 लगातार वनडे मुकाबले से जीत रही भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड भी टूट गया है। भारत की टीम लगातार श्रीलंका से वनडे मुकाबला जीत रही थी लेकिन अब भारत को हार का सामना करना पड़ा है।

वंडरसे की घातक गेंदबाजी के सामने पस्त हुआ भारत का मिडिल ऑर्डर

इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम की बात करें तो श्रीलंका की ओर से वंडरसे ने 10 ओवर में 33रन लेकर 6 विकेट हासिल किये। भारतीय टीम के सामने सिर्फ 240 रनों का लक्ष्य था लेकिन भारतीय टीम 209 रनों पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की टीम की ओर से कप्तान चरित असलंका ने भी 3 सफलता हासिल की। भारत की टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंद में 64 रनों की पारी खेली। वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने 44 रन बनाए। श्रीलंका की टीम की ओर से वंडरसे को शानदार प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments