HomeHindi NewsChhattisgarh Newsकांवडिय़ों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम साय.. बूढ़ा महादेव मंदिर में करेंगे अभिषेक

कांवडिय़ों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम साय.. बूढ़ा महादेव मंदिर में करेंगे अभिषेक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज सावन का तीसरा सोमवार है। भोले बाबा से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ के लोगों पर उनका आशीर्वाद बना रहे। आज वे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कवर्धा पहुंच रहे हैं, जहां भगवान शिव की पूजा करेंगे और कांवडिय़ों के दर्शन करेंगे। वे भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। विजय शर्मा ने बताया कि भोरमदेव में वह हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावडिय़ों पर पुष्प वर्षा करेंगे। इसके बाद भोरमदेव बाबा का पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के किये कामना करेंगे।

भोरमदेव में पुष्प वर्षा के उपरांत मुख्यमंत्री भोरमदेव मंदिर और कवर्धा के प्राचीन और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन और अभिषेक करेंगे। इस दौरान श्रावण मास के पवित्र अवसर पर भोरमदेव और बूढ़ा महादेव मंदिर में विशेष रूप से हजारों की संख्या में कांवडिय़े अमरकंटक से नर्मदा जल लाकर शिवजी का अभिषेक करते हैं। यह परंपरा पिछले 25 से 30 वर्षों से जारी है। मुख्यमंत्री का इस वर्ष शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करना इस परंपरा को और अधिक विशेष बना रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments