HomeHindi NewsBGT से पहले तैयारी के लिए डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारत...

BGT से पहले तैयारी के लिए डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारत की टीम

22 नवंबर से भारत की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेलना है पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ के ऑप्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां पर 2018 में भारत हार गया था। और अब भारत की टीम ने यह निर्णय किया है की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी से पहले डे नाइट टेस्ट मैच भारत खेलता हुआ नजर आएगा और यह मुकाबला प्राइम मिनिस्टर 11 के खिलाफ होगा।

प्राइम मिनिस्टर 11 के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय टीम

भारत की टीम की बात की जाए तो साल 2018 और उसके बाद 2020 लगातार दो बार भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में जाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हराया है। और एक बार फिर से भारतीय टीम की निगाहें हैट्रिक लगाने पर है। और उसी की तैयारी को ध्यान में रखते हुए भारत की टीम डे नाइट टेस्ट मैच प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी ताकि एक बेहतर तैयारी पहले से ही हो सके।

आपको बता दें इस बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो और उसके बाद तीन टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है उसके बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments