HomeHindi Newsअरशद नदीम ने गोल्ड जीत कर सबको किया हक्का-बक्का

अरशद नदीम ने गोल्ड जीत कर सबको किया हक्का-बक्का

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन प्रतियोगिता में भारत के गोल्डन बाय नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है तो वहीं गोल्ड मेडल पर इस बार कब्जा पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जमाया है। क्योंकि अरशद नदीम ने रिकॉर्ड ही बना दिया है। 92.97 मीटर का भाला फेंककर अरशद नदीम ने दूसरे अटेम्प्ट में ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी। वहीं नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे अटेम्प्ट में 89.45 मीटर का भाला फेंककर दूसरे नंबर पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने 6 अटेम्प्ट में से पांच पर किए फाउल

गुरुवार को जब नीरज चोपड़ा जैवलिन के मैदान पर प्रतियोगिता में उतरे तो नीरज चोपड़ा काफी ज्यादा प्रेशर में दिखाई दे रहे थे। उनके 6 में से पांच अटेम्प्ट तो फाउल में गए और एक ही अटेम्प्ट में उन्होंने 89.45 मीटर तक भाला फेंक दिया था. और उसी की बदौलत वो सिल्वर मेडल जीत सके।

दूसरी ओर पाकिस्तान के अरशद नदीम पूरी फॉर्म में दिख रहे थे। अरशद नदीम ने दो बार 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका। एक बार 92.97 मीटर और उसके बाद तकरीबन 90 मीटर के ऊपर दूसरी बार में उन्होंने फेका। यानी यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि कल का दिन पूरी तरह से अरशद नदीम के नाम रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments