HomeHindi Newsभारत के संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद सईद को चटाई धूल

भारत के संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद सईद को चटाई धूल

दुबई में इंटरनेशनल प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद सईद को हरा दिया है। भारत के संग्राम सिंह छह साल बाद अपनी जीत की राह पर लौट आए हैं। उन्होंने शबाब अलहली क्लब में अंतरराष्ट्रीय प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान के मोहम्मद सईद को करीबी मुकाबले में 30-23 के स्कोर से हरा दिया। संग्राम सिंह ने मोहम्मद सईद को धूल चटाकर अपने बुलंद इरादे जाहिर कर दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments