HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ खतरे में है भारत का 27 साल पुराना रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ खतरे में है भारत का 27 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल दो वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं और भारत इस वक्त सीरीज में 1-0 से पिछड़ा हुआ है। ऐसे में अगर भारत को सीरीज बराबर करनी है तो आज हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

अगर आज हारी टीम इंडिया तो टूट जाएगा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय टीम की बात की जाए तो भारत और श्रीलंका की टीम के बीच अब तक काफी सारी सीरीज खेली गई है। लेकिन आमतौर पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। पिछले 27 सालों से श्रीलंका की टीम ने भारत से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में अगर आज भारतीय टीम हार जाती है तो 27 साल बाद श्रीलंका वनडे सीरीज जीत जाएगी। और भारतीय टीम इस हार से बचना चाहेगी और अपना यह रिकॉर्ड भी बचाना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments