HomeHindi Newsबांग्लादेश को 10 विकेट से हराते हुए भारतीय महिला टीम ने एशिया...

बांग्लादेश को 10 विकेट से हराते हुए भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच खेले गए महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने बांग्लादेश की टीम को 10 विकेट से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की टीम को बड़ी आसानी से 10 विकेट से हरा दिया।

रेणुका सिंह और राधा यादव ने की शानदार गेंदबाजी

भारतीय महिला टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी भारतीय महिला टीम की ओर से तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने चार ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडेन ओवर फेंकते हुए 10 रन देकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा राधा यादव ने 4 ओवर की गेंदबाजी में एक मेडेन ओवर फेंकते हुए 14 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वही पूजा वस्त्रकर और दीप्ति शर्मा को भी एक-एक सफलता मिली।

बल्लेबाजी में फिर चला स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का बल्ला

जवाब में बांग्लादेश के द्वारा दिए गए 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मात्र 8.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया भारत की टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 55 रनों की पारी खेली जिसमे 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 26 रनों की पारी खेली जिसमे 2 चौके लगाए। अपने शानदार स्पेल के लिए रेणुका सिंह ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments