HomeHindi NewsIPL के दौरान रेड बॉल क्रिकेट से अभ्यास कर सकते हैं भारतीय...

IPL के दौरान रेड बॉल क्रिकेट से अभ्यास कर सकते हैं भारतीय खिलाड़ी:रिपोर्ट

आईपीएल 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ टी20 नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट की भी तैयारी करनी पड़ सकती है! मार्च से मई तक चलने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के बीच ही बीसीसीआई ने प्लेयर्स को रेड-बॉल क्रिकेट से जोड़े रखने की प्लानिंग शुरू कर दी है।

दरअसल, आईपीएल खत्म होने के कुछ ही हफ्तों बाद भारत को इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होगी। बीसीसीआई चाहता है कि खिलाड़ी सिर्फ टी20 के रंग में ही न बहें, बल्कि टेस्ट मैचों के लिए भी खुद को तैयार रखें।

BCCI बना रही नया प्लान?
Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई खिलाड़ियों को आईपीएल के दौरान रेड-बॉल प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने या फिर कुछ स्पेशल टेस्ट क्रिकेट एक्टिविटीज करने को कह सकता है। हालांकि, ये एक्टिविटीज कितनी बार होंगी और कौन-कौन से खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे, इस पर अभी कुछ नहीं कही जा सकता।

दुबई में हुई BCCI अधिकारियों की बैठक
सूत्रों के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के बाद दुबई में बीसीसीआई अधिकारियों ने इस मुद्दे पर बातचीत की। 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होते ही आईपीएल शुरू हो जाएगा, इसलिए अगले कुछ दिनों में इस प्लान को लेकर और बैठकें हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments