HomeHindi Newsजिंबॉब्वे के खिलाफ चौथे T20 मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, पहले...

जिंबॉब्वे के खिलाफ चौथे T20 मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच खेले जा रहे चौथे T20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अगर आज के T20 मुकाबले में भारत जीत जाता है तो भारत सीरीज भी अपने नाम कर लेगा।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के वक्त यह बताया है कि आज तुषार देशपांडे अपना T20 डेब्यू करने जा रहे हैं। तुषार देशपांडे को आवेश खान के स्थान पर टीम में जगह दी गई है। तुषार देशपांडे ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में चुना गया है।

इसके अलावा भारतीय टीम में और कोई भी बदलाव नहीं हुआ है वही बल्लेबाजी ग्रुप खेल रहा है जो तीसरे T20 मुकाबले में भी खेल रहा था यानी एक बार फिर से अभिषेक शर्मा के पास आज बड़ी पारी खेलने का मौका रहेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments