HomeHindi NewsEntertainmentहिंदुस्तानी 2 पहले दिन 54 करोड़ पार.. अक्षय की सिरफिरा को इंतजार

हिंदुस्तानी 2 पहले दिन 54 करोड़ पार.. अक्षय की सिरफिरा को इंतजार

कमल हासन की फिल्म हिंदुस्तान 2 पहले ही दिन से धमाल मचाती नजर आ रही है। भ्रष्टाचार पर वार करती पहली फिल्म तीन दशक के पहले की कहानी पर आधारित है। फिल्म में कमल हासन, सिद्धार्थ, काजलल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई और पहले दिन 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। फिल्म ने वल्र्डवाइड 54.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह कमल हासन की पहली फिल्म हिंदुस्तान का सीक्वल है। फिल्म में चित्रा अरविंदन के किरदार में सिद्धार्थ हैं, जो भ्रष्ट राजनेताओं और अफसरों के खिलाफ जंग छेड़ता। जब सिद्धार्थ मुश्किल में होता है तो ताइवान में जिंदगी बिता रहे सेनापति यानि कमल हासन की एंट्री होती है। फिल्म नित-नए मोड़ लेते हुए रोमांचक मोड़ पर पहुंच जाती है। वहीं इसी के साथ अक्षय कुमार की सिरफिरा भी रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों के प्यार का इंतजार है।

सिरफिरा के ऐसे रहे हाल

अक्षय कुमार की फिल्म सिरफिरा देश में सस्ती हवाई टिकटों वाली पहली एयरलाइन एयर डेक्कन को लाने वाले पूर्व कैप्टर गोपीनाथ की जिंदगी पर आधारित है। भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन की जिद की जीत की कहानी फिल्म में पिरोई गई है। यह फिल्म भी शुक्रवार को रिलीज हुई, लेकिन उसे इतने दर्शक नहीं मिल पाए। सिरफिरा ने पहले ही दिन केवल 2.5 करोड़ की कमाई की है। जबकि 16 दिन पूर्व रिली कल्कि 2998 एउी की कमाई 3.8 करोड़ रही। ऐसे में इसे दर्शकों का प्यार मिलेगा या नहीं, यह आने वाले समय में पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments