HomeSportsBGT Seriesब्रिस्बेन टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, ये किया फैसला

ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, ये किया फैसला

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं, हर्षित राणा की जगह आकाशदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया और रविचंद्रन अश्विन की जगह जडेजा को टीम में जगह दी गई है।

ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए भारत की टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।  

ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments