HomeHindi Newsभारत ने जीता रांची टेस्ट, 3-1 से सीरीज में बनाई अजेय...

भारत ने जीता रांची टेस्ट, 3-1 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को पांच विकेट से हराते हुए रांची टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम को जीत के लिए 192 रनों की आवश्यकता थी। जवाब में भारतीय टीम संकट में फंस चुकी थी लेकिन शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल कर ली है।

गिल और ध्रुव जुरेल की साझेदारी ने दिलाई भारत को जीत

भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय टीम एक वक्त पर 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 रनों के भीतर अपने पांच विकेट गवां चुकी थी। लेकिन उसके बाद शुभमन गिल के 52 और ध्रुव जुरेल की 39 रनों की पारी और 72 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments