HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसिरपुर महोत्सव में पहली बार होगी गंगा आरती.. बॉलीवुड कलाकार और छग...

सिरपुर महोत्सव में पहली बार होगी गंगा आरती.. बॉलीवुड कलाकार और छग के सीएम भी आएंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम 6 बजे सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदाल बघेल, लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू भी शामिल होंगे। सिरपुर महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बसना की कर्मा पार्टी द्वारा कर्मा नृत्य, सुरेन्द्र मानिकपुरी एवं साथियों द्वारा भजन एवं लोकगीत, सोला सिंगार लोक कला मंच खल्लारी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव में अश्र भिलाई द्वारा लाईट व साउंड के प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 8 बजे से वालीवुड कलाकार अभिजीत सावंत प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गंगा आरती होगी, जो सिरपुर महोत्सव में पहली बार की जा रही है।
यह भी होगा खास
सिरपुर महोत्सव में मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की भव्यता देखते ही बनती है। स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ-सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र व स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments