HomeHindi News2020-21 में इस खिलाड़ी की वजह से भारत जीता था BGT, ऑस्ट्रेलियाई...

2020-21 में इस खिलाड़ी की वजह से भारत जीता था BGT, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच साल 2020-21 में फेमस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी जहां पर ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था और गाबा का घमंड तोड़ा था। उस मुकाबले में हर कोई ऋषभ पंत की शानदार पारी की बात करता है लेकिन उस मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा की उस पारी का योगदान था जहां पर पुजारा को शरीर में गेंद लगती जा रही थी लेकिन पुजारा टस से मस नहीं हो रहे थे।

और अभी इसी बीच उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान रहे टिम पेन ने उस खिलाड़ी का नाम बता दिया है जिसकी वजह से भारतीय टीम उस टेस्ट सीरीज को जीतने में कामयाब हो सकी थी। और उन्होंने इसमें ऋषभ पंत का नहीं बल्कि चेतेश्वर पुजारा का नाम लिया है।

चेतेश्वर पुजारा ने हमें थका डाला था:टिम पेन

द ग्रेड क्रिकेटर के साथ बातचीत करते हुए उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे टिम पेन ने कहा कि ” मुझे जो याद है, बहुत सारे लोग ऑस्ट्रेलिया में पिछली सीरीज में ऋषभ पंत के बारे में बात करते थे, लेकिन जिस व्यक्ति ने उन्हें सीरीज जितवाई वो चेतेश्वर पुजारा थे। उन्होंने हमें थका दिया था उसने हमारे तेज गेंदबाजों को थका दिया। उसके शरीर पर गेंदे लगती रहे, लेकिन वो उठता रहे। टेस्ट क्रिकेट में अभी भी उनके लिए जगह है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments