HomeHindi Newsमुंबई टेस्ट की पिच का पहला लुक आया सामने, आखिर किसे फेवर...

मुंबई टेस्ट की पिच का पहला लुक आया सामने, आखिर किसे फेवर करेगी पिच?

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिवाली के अगले दिन यानी 1 नवंबर को तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम सीरीज पहले ही हार चुकी है लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट मैच को जीतना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में भारतीय टीम पूरी ताकत इस टेस्ट मैच में लगाती हुई नजर आएगी।

कुछ इस तरह की बनने वाली है मुंबई टेस्ट की पिच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को लेकर हर फैंस के मन में यह सवाल है कि आखिर इस टेस्ट मैच में किस तरह की पिच तैयार की जाने वाली है। क्योंकि बेंगलुरु टेस्ट मैच में सीम गेंदबाजों को मदद मिली। तो पुणे टेस्ट मैच में टर्निंग ट्रैक दिया गया लेकिन भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। और अब कहा जा रहा है कि वानखेड़े में एक स्पोर्टिंग ट्रैक बनाया जा रहा है जहां पर पहले दिन बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी आसान होगी तो वहीं दूसरे दिन स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगेगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पिच पर दूसरे दिन से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगेगी तो फिर यह स्पोर्टिंग ट्रैक किस लिहाज से हुआ? स्पोर्टिंग ट्रैक वो कहलाता है जहां पर शुरुआती 3 दिन बल्लेबाजों को और तेज गेंदबाजों को मदद मिले और चौथे और पांचवें दिन स्पिन गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिले। अब देखना यह है कि इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों का रोल किस दिन से शुरू होता है और बल्लेबाजों को यह पिच कितनी रास आती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments