HomeHindi Newsमहिला T20 विश्वकप के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के साथ आज होगा भारत...

महिला T20 विश्वकप के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के साथ आज होगा भारत का करो या मरो का मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच महिला t20 विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज शाम 7:30 से खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए यह सबसे बड़ा मुकाबला होगा क्योंकि अगर भारतीय टीम को t20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। और यह भी ध्यान रखना होगा कि न्यूजीलैंड की टीम अपने मुकाबले में हार जाए ताकि भारतीय टीम नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड से ऊपर चली जाए और सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाए।

भारतीय टीम के प्लेयर्स को बल्लेबाजी में दिखाना होगा दमखम

भारतीय महिला टीम की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम इंडिया स्ट्रगल करके अपना मुकाबला जीती। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा ने अच्छी पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई। लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा मुकाबला है तो बड़े प्लेयर्स को इस मुकाबले में रन बनाने होंगे और टीम इंडिया को मैच जिताना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाला यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती होती है वो ऑस्ट्रेलिया की टीम की ही होती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज मौजूद है जो किसी भी विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments