HomeHindi Newsहैदराबाद टेस्ट मैच में हार के बाद भारत को लगा डबल झटका

हैदराबाद टेस्ट मैच में हार के बाद भारत को लगा डबल झटका

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की हार के बाद काफी आलोचना हो रही है। लेकिन इस आलोचना के बीच भारतीय टीम को डबल झटका लग गया है।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोट के कारण विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। रविंद्र जडेजा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दूसरे टेस्ट में से बाहर हो गए हैं तो वहीं केएल राहुल ने क्वाड्रैसेप में दर्द की शिकायत की है। इस वजह से केएल राहुल भी दूसरे टेस्ट में से बाहर हो गए हैं।

आपको बता दें कि राहुल और रविंद्र जडेजा दोनों ही खिलाड़ियों ने पहली पारी में भारतीय टीम के लिए रन बनाए थे। भारतीय टीम के लिए दोनों का बाहर होना एक बड़ा झटका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments