HomeSportsBGT SeriesIND vs PMX1: बारिश की वजह से अब तक नहीं शुरू हो...

IND vs PMX1: बारिश की वजह से अब तक नहीं शुरू हो पाया है मैच, जाने कब होगा इंस्पेक्शन?

भारत और प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम के बीच अभ्यास मुकाबला आज से खेला जाना है। लेकिन यह मुकाबला अभी तक शुरू नहीं हो सका है। क्योंकि कैनबरा के मनुका ओवल में इस वक्त लगातार बारिश हो रही है और इस वजह से मैच शुरू नहीं हो पाया है। यह मैच पिंक बॉल से खेला जाना है और भारतीय टीम को यही टेस्ट मैच से पहले सिर्फ यही एक अभ्यास मैच मिला है और यह भी बारिश की वजह से नहीं हो पा रहा है।

थोड़ी देर में हो सकता है दूसरा इंस्पेक्शन

आपको बता दें फिलहाल बारिश रुक गई है लेकिन अभी भी कवर्स नहीं हटाए गए हैं। अंपायर थोड़ी देर में मैदान का निरीक्षण करते नजर आ सकते हैं और उसके बाद यह तय हो पाएगा कि आज कितना मैच हो सकता है। जिस तरह के हालात दिखाई दे रहे हैं उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि आज के दिन का खेल हो पाना बेहद मुश्किल दिखाई दे रहा है। अगर आज के दिन का खेल नहीं होता है तो फिर इस टेस्ट मैच में सिर्फ एक ही दिन का खेल बाकी रह जाएगा और टीम इंडिया को पिंक बॉल से अभ्यास उतना अच्छा नहीं मिल पाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments