HomeHindi Newsविजय हजारे ट्रॉफी में इंडिया के शेर ने जमकर दहाड़ा, वापसी के...

विजय हजारे ट्रॉफी में इंडिया के शेर ने जमकर दहाड़ा, वापसी के लिए बजाया बिगुल

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है और कमबैक के लिए दावा ठोक दिया है और जल्द ही मोहम्मद शमी का भारतीय टीम में कम बैक भी होने वाला है यही वजह है कि मोहम्मद शमी इस वक्त खुश नजर आ रहे हैं और अपने दमदार प्रदर्शन से सब का दिल जीत रहे हैं

विजय हजारे ट्रॉफी में शमी ने की दमदार गेंदबाजी

दरअसल विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा और बंगाल की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 61 रन देकर तीन सफलता हासिल की। मोहम्मद शमी ने पहले ओपनिंग बल्लेबाज हिमांशु राणा (14) को पहला शिकार बनाया। इसके बाद आखिरी के ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना (15) औऱ अंशुल कंबोज को अपना शिकार बनाया। 

मोहम्मद शमी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल किया जाने वाला है और इंग्लैंड के खिलाफ जो वनडे सीरीज होनी है उसमें मोहम्मद शमी को पूरी तरह से कंसीडर किया जा रहा है और अगर इस सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा तो फिर वह चैंपियंस ट्रॉफी की भी टीम में शामिल होंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments