HomeHindi NewsChhattisgarh Newsधान की उन्नत किस्मों से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा उत्पादन.. किसानों को होगा...

धान की उन्नत किस्मों से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा उत्पादन.. किसानों को होगा लाभ : सीएम विष्णु देव साय

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में उच्च उत्पादन क्षमता वाली जलवायु अनुकूल व बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्मों को जारी की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे देश में कृषि और किसानों को लाभ होगा। धान की नई उन्नत किस्मों से छत्तीसगढ़ के किसान विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि फसल की नई किस्मों से छत्तीसगढ़ में धान का उत्पादन बढ़ेगा। इससे छत्तीसगढ़ के किसान उत्कृष्ट खेती के साथ और अधिक समृद्ध बन सकेंगे।

किसानों के कल्याण के लिए तत्परता से काम कर रही केंद्र सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा कृषि और किसानों के कल्याण के लिए पूरी तत्परता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि कृषि वैज्ञानिकों ने धान की ऐसी किस्में तैयार की है, जिनके उत्पादन में 20 प्रतिशत कम पानी लगेगा। दालों में अरहर और चने की 2-2, मसूर की 3 उन्नत किस्में किसानों को खेती के लिए उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री साय ने कृषि के क्षेत्र में अभिनव व क्रांतिकारी कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि वैज्ञानिकों का आभार जताया है। उन्होंने देश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

61 फसलों की 109 किस्में जारी की

प्रधानमंत्री ने 61 फसलों की 109 किस्में जारी की, जिनमें 34 प्रक्षेत्र फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। प्रक्षेत्र फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए हैं। बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments