HomeHindi NewsPSL के फाइनल मैच के दौरान सिगरेट पीते पाए गए इमाद वसीम,देखें...

PSL के फाइनल मैच के दौरान सिगरेट पीते पाए गए इमाद वसीम,देखें तस्वीरें

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान की टीम के बीच पीएसएल का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने मुल्तान सुल्तान की टीम को दो विकेट से हराते हुए पीएसएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम की ओर से इमाद वसीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किये।

मैच के दौरान सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए इमाद वसीम

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजीबी की और बल्ले से रन भी बनाए। लेकिन इस मैच के दौरान इमाद वसीम सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इमाद वसीम को इसके लिए लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments