HomeHindi Newsहमला हुआ तो पूरी अमेरिकी सेना आप पर टूट पड़ेगी, ट्रंप की...

हमला हुआ तो पूरी अमेरिकी सेना आप पर टूट पड़ेगी, ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुखर बयानबाजी सुर्खियों में है। एट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने अमेरिका या उसके सहयोगियों के खिलाफ कोई हमला किया तो “पूरी अमेरिकी सेना उन पर टूट पड़ेगी।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि ईरान और इज़रायल के बीच हाल के दिनों में सीधे सैन्य टकराव की खबर है।

दुस्साहस किया तो अंजाम ऐसा होगा, जो पहले कभी नही देखा होगा

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने कोई दुस्साहस किया तो अंजाम ऐसा होगा, जो उसने न तो पहले कभी देखा होगा और न ही कभी सोचा होगा। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इस्राइल ने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाया। इस्राइल ने शनिवार को ईरान के बुशहर प्रांत में साउथ पारस गैस फील्ड से जुड़ी एक प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण इकाई पर भी हमला किया।

यह बहुत बुरा होगा

ट्रंप ने कहा कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ईरान “शांत” था। राष्ट्रपति ने आगे कहा, “अगर वे (ईरान) हमारे किसी भी सहयोगी या हमारे लोगों पर हमला करने की हिम्मत करते हैं, तो पूरी अमेरिकी सेना उन पर टूट पड़ेगी, और यह बहुत बुरा होगा।” ट्रंप के इस बयान को ईरान पर दबाव बनाने और क्षेत्र में अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए उनकी दृढ़ता को रेखांकित करने के एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments