HomeHindi Newsअगर मैं बाबर की जगह होता तो इस्तीफा दे देता, दिग्गज खिलाड़ी...

अगर मैं बाबर की जगह होता तो इस्तीफा दे देता, दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

t20 विश्व कप से पाकिस्तान की टीम का सफर खत्म हो चुका है। आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तान की टीम खुश तो होगी लेकिन निराशा भी उतनी ही होगी कि तीन कमजोर टीमों के होने के बावजूद पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच सकी।

पाकिस्तान की टीम के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर और पूरे पाकिस्तान में बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है शोएब मलिक ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

अगर मैं बाबर आजम की जगह होता तो इस्तीफा दे देता शोएब मलिक

बाबर आजम की कप्तानी को लेकर पाकिस्तान के सुपरस्टार खिलाड़ी शोएब मलिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “अगर मैं बाबर आजम की जगह होता तो तुरंत कप्तानी से इस्तीफा दे देता।

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि शोएब मलिक ने पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी को लेकर इस तरीके की बात कही है। मलिक इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि बाबर आजम को बतौर खिलाड़ी खेलना चाहिए ना की बतौर कप्तान, वह लगातार इस तरीके की बात करते आए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments