HomeHindi Newsएक की भी जान गई तो घर में घुसकर मारेंगे.. सीएम योगी...

एक की भी जान गई तो घर में घुसकर मारेंगे.. सीएम योगी ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज पहुंच। उन्होंने 724 करोड़ की विकास परियोजना का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह सौभाग्य है कि भगवान बाराह की जन्म स्थली पर आने का मौका मिला है। यहां की धरा को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम योगी ने कहा कि भारत की सेना ने ऐसा सबक दुश्मन को सिखाया है, जो वो याद रखेगा। भारत ने बता दिया है कि हमारे एक भी नागरिक की जान जाएगी, तो दुश्मन को उसके घर में घुस कर मारेंगे।

ब्रह्मोस पर चेता चुके हैं सीएम योगी

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा था कि ब्रह्मोस की ताकत क्या है, यह जाकर पाकिस्तान से पूछ लो। ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और एयरबेस को तबाह कर दिया था। अब लखनऊ में भी ब्रह्मोस का निर्माण होने वाला है। यह उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments