HomeHindi NewsEntertainmentअक्षय कुमार ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा.. हेरा-फेरी...

अक्षय कुमार ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा.. हेरा-फेरी 3 से जुड़ा यह है मामला

बहुप्रतीक्षित फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। खबर है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार ने दिग्गज अभिनेता परेश रावल के खिलाफ 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर परेश रावल के हेरा फेरी 3 की शूटिंग बीच में छोडऩे के बाद की गई है, जिससे फिल्म के निर्माताओं को भारी नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार, परेश रावल ने फिल्म के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे और शूटिंग भी शुरू कर दी थी। उन्होंने एडवांस फीस भी ली थी। हालांकि अचानक उन्होंने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया, जिससे अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने फिल्म को कर्ज-मुक्त बनाने के लिए अपनी जेब से पैसा लगाया था। परेश रावल के पीछे हटने से उन्हें सबसे ज़्यादा नुकसान हो सकता है।

परेश रावल ने पहले यह कहा था

परेश रावल ने पहले अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि हेरा फेरी 3 से हटने का उनका फैसला रचनात्मक मतभेद के कारण नहीं था, और उन्हें निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपार प्यार, सम्मान और विश्वास है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि अनुबंध साइन करने और शूटिंग शुरू करने के बाद उनका पीछे हटना गैर-पेशेवर व्यवहार है। इस घटनाक्रम ने बॉलीवुड में एक नई बहस छेड़ दी है, जहां निर्माता अब अनुबंधों का उल्लंघन करने वाले अभिनेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर न तो अक्षय कुमार और न ही परेश रावल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है, लेकिन इस कानूनी लड़ाई से फिल्म के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। हेरा फेरी 3 के फैंस इस खबर से निराश हैं, क्योंकि राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी के बिना फिल्म की कल्पना करना मुश्किल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments