HomeHindi NewsWC में शानदार प्रदर्शन का बुमराह को आईसीसी ने दिया ईनाम

WC में शानदार प्रदर्शन का बुमराह को आईसीसी ने दिया ईनाम

T20 विश्व कप 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को चैंपियन बनाने वाले स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब आईसीसी ने एक खास अवार्ड दिया है। जसप्रीत बुमराह को आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का खिताब आईसीसी के द्वारा दिया गया है। और यह खिताब जून माह में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो t20 विश्व कप 2024 के 8 मैचों में जसप्रीत बुमराह ने 15 विकेट हासिल किये। इस दौरान जसप्रीत बुमराह की इकोनॉमी 4.17 की रही। पूरे विश्व कप के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा। और हर बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह के सामने संघर्ष करता ही नजर आया।

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए फाइनल मुकाबले में उस वक्त कमाल का प्रदर्शन किया जब दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत के लिए 30 गेंद में सिर्फ 30 रनों की आवश्यकता थी। और बुमराह ने मार्को यान्सन को भी क्लीन बोल्ड किया और रन भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को नहीं बनाने दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments