HomeHindi Newsमैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं समझा.. एकनाथ शिंदे ने पीसी में...

मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं समझा.. एकनाथ शिंदे ने पीसी में बताई सीएम की परिभाषा

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा मैंडेंट हमें पिछले कई वर्षों में नहीं मिला है। ढाई वर्ष में महायुति ने जो काम किए हैं, उस पर जनता ने विश्वास दिखाया है। एमवीए के रुके हुए कामों को हमने शुरू किया। दूसरी तरफ कल्याणकारी योजनाएं हमें लेकर आए। यह जीत जो है, वह जनता की जीत है, हमारे काम की जीत है। हम लोग दिन-रात काम किया है। हमने 90 से 100 तक सभाएं लीं। कार्यकर्ताओं ने भी बहुत मेहनत की। मैंने एक मुख्यमंत्री के तौर पर काम नहीं किया, बल्कि आम कार्यकर्ता की तरह काम किया। मेरे लिए सीएम का मतलब कॉमन मैन है। हमने महाराष्ट्र को नंबर वन बनाया।

राज्य को एक घर की तरह चलाया

शिंदे ने कहा कि आम आदमी को कहां-कहां अड़चन आती है, उसे हमने समझा। मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं समझा, बल्कि एक कामन मैन की तरह काम किया है। मैंने राज्य को एक घर की तरह चलाया है। हमने सरकार की तरफ हर किसी को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है। लाडक़ी बहन योजना पर काम शुरू किया। केंद्र सरकार ने भी हमारा पूरा समर्थन किया। भाजपा ने मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने का मौका दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा हमेशा समर्थन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments