HomeHindi Newsमोदी-शाह का हर फैसला मंजूर.. सीएम पद पर शिंदे ने दोटूक कहा

मोदी-शाह का हर फैसला मंजूर.. सीएम पद पर शिंदे ने दोटूक कहा

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि सरकार बनाने में मेरी वजह से कोई अड़चन नहीं आएगी। जीत के बाद मेरी पीएम मोदी से बात हुई थी। तब मैंने कहा था कि बीजेपी जो भी निर्णय लेगी, उसे हम मंजूर करेंगे। अब हमारी जवाबदारी और बढ़ गई है। हम अकेले चलने वाले लोग नहीं हैं। अभी हमें और काम करना है। राज्य को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाना है। जिस तरह मोदी जी ने भारत का नाम पूरी दुनिया में मशहूर किया है, वह आज हमारे लिए उदाहरण है। शिवेसना पूरी तरह से उनके निर्णय का समर्थन करेगी। भाजपा की बैठक में जो कोई भी निर्णय लिया जाएगा, उसे मंजूर किया जाएगा। अब कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। हमारे तरफ से कोई भी रुकावट नहीं डाली जाएगी। अमित शाह और मोदी जो भी निर्णय लेंगे, उसे हम मान्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का सीएम उन्हें मंजूर होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments