HomeHindi NewsEntertainmentआपको याद करती हूं पापा : धर्मेंद्र के जन्मदिन पर बेटी ईशा...

आपको याद करती हूं पापा : धर्मेंद्र के जन्मदिन पर बेटी ईशा देओल हुईं भावुक

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र (Dharmendra) के 90वें जन्मदिन पर, उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। इस नोट में ईशा ने अपने पिता के लिए गहरा प्यार और सम्मान व्यक्त किया है। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था जिसके बाद उनके फैंस से लेकर परिवार-इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र आज 90 साल के हो जाते। 

ईशा का भावुक पोस्ट

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ पुरानी और प्यारी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में से एक उनके बचपन की है, जहाँ ईशा अपने पिता की गोद में हैं, और दूसरी हाल के दिनों की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा: “आपको याद करती हूं पापा। आपका जन्मदिन हमेशा मेरे लिए सबसे खास दिन रहा है। आपकी प्रेरणा और प्यार हमेशा मेरे साथ है। मुझे आज भी याद है, जब मैं छोटी थी तो आप मुझे अपने साथ सेट पर ले जाते थे। आप जो कुछ भी करते थे, उसमें आपका जुनून और समर्पण ही मेरी सबसे बड़ी सीख है। आप मेरे हीरो हैं, आप मेरे आइकन हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments