HomeHindi Newsमैंने अपने क्रिकेट करियर में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं, रोहित शर्मा...

मैंने अपने क्रिकेट करियर में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं, रोहित शर्मा का बड़ा बयान

29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2024 का T20 विश्व कप अपने नाम किया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जिस तरीके की कप्तानी की और जिस तरीके की बल्लेबाजी की है उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उसकी वजह ये है कि रोहित शर्मा ने लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट जो हम कहते हैं कि आगे बढ़कर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया वो भारतीय टीम के लिए काफी कारगर साबित हुआ।

अपने करियर को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

अभी इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक इवेंट के दौरान अपने अब तक के क्रिकेट करियर को लेकर बातचीत की है रोहित शर्मा ने कहा कि ” मैंने अपने क्रिकेट करियर में बहुत सारे उतार चढ़ाव और सेटबैक देखें हैं।एक खिलाड़ी का करियर इसी तरीके से चलता है। एक खिलाड़ी के तौर पर आपको अपने करियर के हर पल को इंजॉय करना होता है और उसमें बेहतरीन लाने की कोशिश करनी होती है।

रोहित शर्मा के अगर शुरुआती क्रिकेट करियर की बात की जाए तो रोहित शर्मा का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। लेकिन साल 2013 में जब चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें ओपनिंग बल्लेबाजी दी गई तो वहां से रोहित शर्मा के करियर में एक बदलाव आया। और उसके बाद रोहित शर्मा हिटमैन के नाम से मशहूर हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments