HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में होगी रोहित और विराट की वापसी,...

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में होगी रोहित और विराट की वापसी, सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच तीन T20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। T20 श्रृंखला इसी महीने खेली जाएगी जबकि वनडे श्रृंखला अगले महीने खेली जाएगी। और जो बड़ा अपडेट सामने आया उसमें यही कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं।

बुमराह की नहीं होगी वापसी

भारतीय टीम के जो हेड कोच गौतम गंभीर हैं उन्होंने बीसीसीआई के सामने यह डिमांड रखी थी कि सीनियर खिलाड़ी वनडे सीरीज में आकर खेलें। अब सीनियर खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आता है। अब इन सीनियर खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे सीरीज में उपलब्ध रहने वाले हैं लेकिन बुमराह को आराम दिया गया है ऐसी खबर आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments