HomeHindi Newsवनडे सीरीज के लिए कोलंबो में हो गई किंग कोहली की एंट्री

वनडे सीरीज के लिए कोलंबो में हो गई किंग कोहली की एंट्री

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच 2 अगस्त से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। और इस वनडे सीरीज के लिए भारत के सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो गई है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज और महान बल्लेबाज विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे।

कोलंबो में वनडे सीरीज खेलने के लिए पहुंचे विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली वनडे सीरीज के लिए आज कोलंबो पहुंच गए हैं। विराट कोहली की तस्वीर भी एयरपोर्ट से बाहर निकलते सामने आ गई है और अब विराट कोहली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। और यह पहला मौका होगा जब कोहली T20 विश्व कप के फाइनल के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

आपको बता दें अभी फिलहाल तीन मैचों की T20 श्रृंखला भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेली जा रही है जिसके दो T20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, और भारत ने तीन मैचों की T20 श्रृंखला में 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments