HomeHindi Newsबाबर आजम कैसे रैंकिंग में है नंबर एक खिलाड़ी, भड़का पूर्व क्रिकेटर

बाबर आजम कैसे रैंकिंग में है नंबर एक खिलाड़ी, भड़का पूर्व क्रिकेटर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बाबर आजम और शुभमन गिल की रैंकिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। बासित अली ने एक तरीके से आईसीसी की उस रैंकिंग पर ही सवाल उठा दिया है जिस रैंकिंग को लेकर हर खिलाड़ी यह बताता हुआ दिखता है कि मैं नंबर एक खिलाड़ी हूं। और अब उन्होंने साफ तौर पर सवाल उठाए हैं कि आखिर कौन यह आईसीसी रैंकिंग तय करता है।

नवंबर 2023 से बिना वनडे मुकाबला खेले बाबर कैसे हैं नंबर एक खिलाड़ी?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने ये सवाल उठाया कि नवंबर 2023 से बाबर ने कोई वनडे नहीं खेला है, इसके बावजूद, बाबर पहले स्थान पर कैसे रह सकते हैं। बासित अली ने सुझाव दिया कि आईसीसी नहीं चाहता कि बाबर अच्छा प्रदर्शन करे और इसलिए उसे शीर्ष पर रखा है। बासित ने रैंकिंग प्रणाली के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाया, जिसमें ट्रैविस हेड, रचिन रवींद्र जैसे स्टार बल्लेबाजों को जगह ही नहीं दी गई।

आपको बता दें बाबर आजम ने नवंबर 2023 वर्ल्ड कप के बाद कोई भी वनडे मुकाबला पाकिस्तान के लिए नहीं खेला है। लेकिन उसके बाद भी वह नम्बर 1 रैंकिंग पर बरकरार चल रहे हैं यह वाकई में हैरान करने वाली बात है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments