HomeHindi Newsक्या घमंड में चूर हो चुके हैं ईशान किशन? वापसी के लिए...

क्या घमंड में चूर हो चुके हैं ईशान किशन? वापसी के लिए सेलेक्टर्स को कर दिया मना

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ पिछले कुछ दिनों में जो घटनाक्रम हो रहा है वो सबके सामने है। हाल ही में बीसीसीआई ने जो अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है उसमें ईशान किशन का नाम नहीं है। ईशान किशन के साथ श्रेयस अय्यर को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है लेकिन अब ईशान किशन को लेकर एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

वापसी के लिए सेलेक्टर्स ने ईशान किशन से किया था संपर्क

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर रिपोर्ट्स में यह खबर आ रही है कि भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच जो मौजूदा टेस्ट सीरीज खेली जा रही है इस सीरीज के लिए बीच में ईशान किशन से संपर्क किया गया था कि वह आकर टेस्ट सीरीज के लिए जुड़े। लेकिन ईशान किशन ने यह कहकर मना कर दिया कि वह अभी तैयार नहीं है।

यानी यह कहा जाए कि ईशान किशन ने खुद ही सेलेक्टर्स को मना कर दिया तो फिर ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह कैसे दी जा सकती थी। यानी यह कहना गलत भी नहीं होगा की ईशान किशन इस समय ऐसा लग रहा है कि अपने घमंड में वह पूरी तरह से चूर हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments